Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व मंत्रियों, समाज सेवियों और पर्यावरण प्रेमियों के साथ किया पौध-रोपण

1 min read
Text Size:

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्मार्ट उद्यान में पूर्व मंत्री जयंत मलैया और अजय विश्नोई के साथ पौध रोपण किया। पर्यावरण प्रेमी नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता पौध-रोपण में शामिल हुए। आज पीपल, करंज आम और नीम के पौधे लगाए गए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ भोपाल, हरदा और नरसिंहपुर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए। इनमें सुरेश कुमार चौहान, आशीष चौहान, संजय सिंह, सुमन चौहान, जया चौहान, प्रणव शर्मा, सुरेश सेंगर, सतीश शर्मा, अरुणा शर्मा, सुनील चौहान, सरोज चौहान, देवराज चौहान, प्रदीप रघुवंशी, हरिशंकर शर्मा, अंकुर मिश्रा, राकेश चतुर्वेदी, सुरेंद्र चौहान, राजेंद्र खरे, ओमप्रकाश खरे, सुबोध सिंह, श्रीमती आभा खरे, श्रीमती रामेश्वरी खरे, सव्यसिंह पटेल और सिद्धार्थ पटेल शामिल हैं। इन सभी ने पौधरोपण के साथ श्रमदान भी किया।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply