
आठनेर- दीवान शाह बाबा शाही लंगर समिति आठनेर द्वारा शाही लंगर संपन्न होने पर सभी का समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया है समिति के शेख अ्शु आसिफ हुसैन शेख वसीम शेख सुल्तान शेख अन्नू शरीफ पठान शेख फिरोज शेख अशफाक शेख सलाम ने नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर उपाध्यक्ष विनय रामदयाल जीतपुरे अजय पोटफोडे सहित सभी नगर वासियों एवं सभी दीवान शाह बाबा झंडे वाले के चाहने वालों एवं प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से इस लंगर भंडारा प्रसादी में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का शाही लंगर समिति तहे दिल से शुक्रिया अदा कर आने वाले समय में सभी से ऐसे शाही लंगर में हमेशा सहयोग देने की इच्छा जाहिर कर सभी का आभार व्यक्त करती है शेख अशु ने बताया कि यह शाही लंगर भंडारा प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी दीवान शाह बाबा बाजार चौक के प्रांगण में होता आया है और प्रतिवर्ष होगा इस शाही लंगर भंडारा प्रसादी में आठनेर सहित आसपास के गांवों से भी बाबा के भक्तगण इस भंडारा प्रसादी में आकर बाबा के चरणों में मत्था टेकते हैं और शाही भंडारे की प्रसादी ग्रहण कर अपने आपको धन्य बनाते हैं श्री अशु ने बताया कि सभी लोगों का इस शाही भंडारा समिति को अच्छा सहयोग मिलता है और सभी लोग हमें पूर्ण सहयोग कर इस भंडारा प्रसादी में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर बाबा के चरणों में अपनी हाजिरी लगाते हैं हमें हमारी समिति को सभी ने जो सहयोग किया है हम उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा कर उनका आभार व्यक्त करते हैं

