Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

बरसात के बाद तुरंत करवायें सड़कों का निर्माण एवं संधारण

1 min read
Text Size:

भोपाल : प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास नीरज मंडलोई ने सभी नगर निगम आयुक्तों को वर्षा के बाद सड़कों के संधारण और निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देशित किया है कि शासन द्वारा सड़कों के संधारण, निर्माण और उन्नयन के लिए कायाकल्प अभियान सहित विभिन्न मदों से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई है।

श्री मंडलोई ने निर्देशित किया है कि समस्त नगर निगम आयुक्त सुनिश्चित करें कि वर्षा उपरांत सड़कों के संधारण निर्माण इत्यादि की निविदा प्रक्रिया अगस्त तक पूर्ण कर एजेंसी का निर्धारण करें, ताकि वर्षा के बाद तत्काल डामरीकरण का कार्य पूर्ण किया जा सके। सीमेंट कांक्रीट रोड का कार्य वर्षा काल में भी किया जा सकता है। इसके लिए अचानक बारिश की स्थिति में सीमेंट कांक्रीट रोड के ऊपर कवर का इंतजाम पूर्व से ही करें। निर्माण एवं संधारण के लिए जोनल टेंडर के आधार पर दर का निर्धारण किया जाना चाहिए। कार्य की आवश्यकता के दृष्टिगत एक से अधिक एजेंसी का चयन किया जा सकता है। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास भरत यादव द्वारा इस संबंध में समस्त नगर निगमों के लिए विस्तृत दिशानिर्देश भी जारी कर दिये गए हैं।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply