राज्य सरकार ने हर वर्ग के कल्याण की योजना बनाई

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आयुष मंत्री श्री कावरे ने विकास पर्व पर किया 17 लाख रूपये के कार्यों का भूमि-पूजन

राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि परसवाडा़ के महत्वपूर्ण क्षेत्र लामता के समग्र विकास की तरफ पूरा ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि लामता के 55 ग्रामों के लिये 146 करोड़ रूपये की सिंचाई योजना पर तेजी से काम शुरू किया गया है। योजना पूरी होने पर खेतों में सिंचाई के लिये पाइप-लाइन से पानी पहुँचेगा। उन्होंने कहा कि सातनारी जलाशय का काम भी शुरू हो गया है। अब क्षेत्र में सिंचाई सुविधा में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। ग्राम लामता में 8 करोड़ की लागत के कॉलेज भवन का अगस्त माह में लोकार्पण होगा। कॉलेज में एमए और एमएससी संकाय की कक्षाएँ शुरू कर दी गई हैं। ग्राम हट्टा में कॉलेज की मंजूरी मिल गई है। लामता को शीघ्र तहसील का दर्जा दिलवाया जाएगा। क्षेत्र में 9 करोड़ की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन बनाया जाएगा। राज्य मंत्री ने बताया कि ग्राम धापेवाड़ा में आयुर्वेद औषधालय भवन बनाया जा रहा है।

135 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!