Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
देवास

श्रीकृष्ण एवं गोगादेव मंदिर की जमीन का सम्पूर्ण रिकार्ड कलेक्ट्रेट में दिया

1 min read
Text Size:

देवास- नई आबादी में कई दिनों से चले आ रहे श्रीकृष्ण एवं गोगादेव मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा संबंधि सम्पूर्ण पुराने रिकार्ड सामाजिक कार्यकर्ता आरबी भाई पटेल ने कलेक्टर की अनुपस्थिति में जनसुनवाई में अपर कलेक्टर को जमा कराए। पटेल ने बताया कि समाज की मंदिर की जमीन पर वर्ग विशेष के युवक द्वारा कब्जा किया गया है। जिसकी शिकायत कई बार संभागायुक्त, कलेक्टर, एसपी, महापौर एवं नगर निगम आयुक्त से की। लेकिन कोई ठोस सबूत न होने के कारण कार्यवाही नही हो सकी। श्री पटेल ने मंदिर की जमीन के सम्पूर्ण कागजात नजूल से निकलाए।

पुराने कागजात में पाया गया कि जिस पर वर्ग विशेष के युवक ने कब्जा कर रखा है वह जमीन जुनियर महाराज ने वाल्मिकी समाज को सौंपी थी। जिससे स्पष्ट होता है कि उक्त जमीन पर अवैध कब्जा रखा है। शिकायतकर्ता पटेल ने सम्पूर्ण दस्तावेज सौंपते हुए मांग की है कि मंदिर की जमीन को शीघ्र अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाकर वाल्मिकी समाज को सौंपी जाए। जिससे समाजजन मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ कर सके।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply