Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें

2 min read
07 1
Text Size:

-नरवाई प्रबंधन और फसल अवशेषों के उचित निपटान के संबंध में हार्वेस्टर संचालकों को दिए निर्देश

अनोखा तीर, हरदा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा नरोत्तम भार्गव एवं अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार की अध्यक्षता में जिले के हार्वेस्टर संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नरवाई प्रबंधन एवं फसल अवशेषों के उचित निपटान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अधिकारियों ने निर्देशित किया कि जिले में फसल कटाई के लिए उपयोग किए जाने वाले सभी हार्वेस्टर में स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम अनिवार्य रूप से लगाया जाए। इसके साथ ही स्ट्रा रीपर का उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा फसल कटाई के दौरान निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फसल अवशेषों के निपटान की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि खेतों में नरवाई जलाने की स्थिति निर्मित न हो। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि अन्य जिलों एवं प्रदेश के बाहर से हरदा जिले में फसल कटाई के लिए आने वाले हार्वेस्टर संचालकों पर भी यही नियम लागू होंगे। सभी हार्वेस्टर संचालकों को इन निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। अधिकारियों ने किसानों को नरवाई प्रबंधन के प्रति जागरूक करने तथा फसल अवशेषों को जलाने के बजाय उनका उचित उपयोग एवं निपटान करने की अपील की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने का आग्रह किया। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शालिनी परास्ते, उप संचालक प्रकाश ठाकुर, उपयंत्री अभियांत्रिकी सचिन गजेंद्र सहित जिले के हार्वेस्टर संचालक उपस्थित रहे।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply