Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
हरदा

हरदा ई-स्पोर्ट्स बीजीएमआई लैन टूर्नामेंट संपन्न

2 min read
03 1
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। शहर में ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित हरदा ई-स्पोर्ट्स बीजीएमआई लैन टूर्नामेंट का दूसरा सीजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रोमांचक मुकाबलों में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन हरदा ई-स्पोर्ट्स के तत्वावधान में किया गया। पूरे आयोजन का सफल संचालन संस्थापक अंश भायरे, स्वप्निल मालवीय एवं पवन धुर्वे तथा प्रबंधन प्रमुख नैतिक कलोसिया के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन होस्ट मानस सोनी ने किया। इस आयोजन को ज़ोर्को द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि आइडियल मेन्स वियर एवं मित्राय सोलर प्रायोजक के रूप में जुड़े रहे। इनके सहयोग से आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला। टूर्नामेंट में कुल 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई थी। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए निम्न टीमों ने शीर्ष चार स्थान प्राप्त किए। जिसमें प्रथम स्थान टीम टीएम लेजिट विदिशा ने तथा द्वितीय स्थान टीम टीएक्सडी जबलपुर ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर टीम इगो 7 भैरूंदा एवं चतुर्थ स्थान पर टीम यूनिक ई-स्पोर्ट्स हरदा रही। सभी टीमों ने प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और रोमांचक मुकाबलों से दर्शकों का मनोरंजन किया। खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, इंटरनेट व्यवस्था, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया, ताकि सभी प्रतिभागियों को एक बेहतर प्रतियोगितात्मक अनुभव मिल सके। आयोजकों ने बताया कि हरदा ई-स्पोर्ट्स का मुख्य उद्देश्य हरदा एवं आसपास के क्षेत्रों में ई-स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना और स्थानीय गेमिंग प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर सकें। छोटे शहरों में भी कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं, जिन्हें उचित अवसर और मंच मिलने की आवश्यकता है। प्रतियोगिता की सफलता पर आयोजक मंडल ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, प्रायोजकों, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में इससे भी बड़े आयोजन करने और हरदा को ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया। इस आयोजन के माध्यम से हरदा में ई-स्पोर्ट्स के प्रति युवाओं का उत्साह और स्थानीय स्तर पर गेमिंग प्रतियोगिताओं की बढ़ती लोकप्रियता देखने को मिली।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply