देवास- भुगतान आदेश प्रदान करते हुए कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने विगत माह सेवानिवृत्त हुए 35 अधिकारी-कर्मचारियों का समारोह आयोजित कर स्वागत सम्मान किया। जिला पेंशन एसोसिएशन अध्यक्ष गंगासिंह सोलंकी ने बताया कि कलेक्टर सभागृह में समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जिलेभर के सेवानिवृत्त हुए अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। कलेक्टर गुप्ता ने सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा कर उनके द्वारा किए कार्यो के बारे में जानकारी लेकर स्वस्थ रहने की कामना कर सभी का शाल-श्रीफल भेंटकर एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। समारोह में पेंशनर्स कर्मचारी सौभाग सिंह ठाकुर ने अपनी पेंशन राशि से पांच हजार रूपए की राशि का चेक रेडक्रॉस संस्था में कलेक्टर को भेंट किया।
नवागत जिला पेंशन अधिकारी श्रीमती निरूपमा पालीवाल एवं जिला कोषालय अधिकारी नेहा कलचुरि ने भी सहयोग कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन भुगतान आदेश प्रदाय कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नेहा कलचुरि ने अपने कार्य के अतिरिक्त पेंशन विभाग का कार्य भी कुशलता पूर्वक अपने विभागीय कर्मचारियों के साथ रहकर विभाग में पूर्व से लंबित रहे कार्यो को मूर्त रूप देकर मप्र में जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने पर पेंशनर्स एसो. की ओर से जिला कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। पेंशनर्स एसो. अध्यक्ष श्री सोलंकी ने भी सम्मानित करते हुए सभी उपस्थित पेंशनरों को संबोंधित किया।
समारोह में पेंशनर्स सौभाग सिंह ठाकुर, करणिक, सुगर सिंह राजपूत, प्रकाश शर्मा, हबीब खां, प्रदीप कुमार खोचे, जगदीश जायसवाल, आबिद हुसैन, गुलशन, श्रीमती रेणुमा अली, श्रीमती सुनीता सक्सेना, श्रीमती सुनीता पाण्डेय, श्रीमती शारदा चौहान, आरिफ अली, गोरधन आदि अन्य सेवानिवृत्त हुए जिन्हें कलेक्टर ने सम्मानित किया। पेंशन कार्यालय के श्री विश्वकर्मा, मनीष कौशल, हेमंत, प्रेम, अन्य विभाग से श्रीमती सुनीता, श्री वर्मा, विजय विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। अंत में आभार पेंशन कार्यालय के एटीओ विश्वकर्मा एवं मनीष कौशल ने माना।
Views Today: 2
Total Views: 118

