Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
देवास

शिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति पर निकला चल समारोह, अनेक जगह हुआ स्वागत

1 min read

देवास- सावन माह के शुभ अवसर पर जिले के ग्राम सिंगावदा में पटेल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा की  पूर्णाहुति हुई। इस उपलक्ष्य में बड़ी संख्या में मातृ शक्तियों ने हिस्सा लिया। शिव महापुराण कथा का लाभ बड़ी संख्या में ग्राम वासियों ने लिया। पटेल परिवार विगत 10 वर्षों से धार्मिक आयोजन करता आ रहा है। जिसमें अब तक 7 बार भागवत कथा एवं 3 बार शिव महापुराण कथा का आयोजन हुआ।

पं. कुलदीप सिंह शर्मा गौतमपुरा वाले के मुखारविंद से हुई शिव महापुराण कथा की पूर्णाहुति पर अंतिम दिवस आयोजनकर्ता द्वारा गांव में ढोल नगाड़े से शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लेते हुए कथा श्रवण की। श्रद्धालु भक्तों ने ढोल पर नाच गाकर महाराज श्री को विदाई दी। अंत में प्रसादी का वितरण किया गया। उक्त जानकारी भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री गौरव पटेल ने दी।

104 Views
104 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply