देवास- सावन के तीसरे मेढक़ी चक के मयूर पार्क स्थित प्राचीन श्री जुनेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर शिवभक्त माताओं, बहनों ने शिप्रा नदी पर जलभर कर कावड़ व कलश यात्रा निकालकर जुनेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि प्राचीन जुनेश्वर महादेव मंदिर में प्रात: 10 बजे शिवभक्त वाहन में सवार होकर शिप्रा नदी के पावन तट पर पावन सलीला माँ क्षिप्रा की महाआरती कर कावड़ व कलश में पवित्र जल भरकर कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई।
भोले शंभू, भोले नाथ, बोल बम बम के गगन भेदी जयकार लगाते महिला सिर पर कलश, पुरुष कावड़ लेकर शिप्रा से जुनेश्वर महादेव मंदिर मेढक़ीचक पहुंचे। जहां बाबा का जलाभिषेक कर महाआरती की। तत्पश्चात भक्तो हेतु भंडारा प्रसादी का आयोजन हुआ। कावड़ यात्रा में प्रमुख रूप से मेढक़ी चक, राजाराम नगर, उपाध्याय नगर, मुखर्जी नगर, त्रिलोक नगर, सीता राम नगर, रूपा खेड़ी सहित अनेक स्थान की शिवभक्त उपस्थित थे।
Views Today: 2
Total Views: 152

