Skip to content
Monday, 2 November 2026
देवास

बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाये गये कंट्रोल रूमों की सतत मॉनिटरिंग करे, समय-सीमा संबंधी बैठक में अपर कलेक्टर ने दिए निर्देश

2 min read
Text Size:

देवास- समय-सीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर शिवानी तरेटिया, संयुक्त कलेक्टर प्रियंका मिमरोट, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा, डिप्टी कलेक्टर आनंद मालवीया, डिप्टी कलेक्टर संजीव सक्सेना सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।
अपर कलेक्टर कवचे ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाये गये कंट्रोल रूमों को 24 घंटे सांतो दिन संचालित रखें। कंट्रोल रूम से संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहें। जिले में लगातार मॉनिटरिंग करते रहे और जानकारियां जिला मुख्यालय पर भेंजे। सभी एसडीएम, बीएमओ, सीएमओ और पीएचई विभाग के अधिकारी बरसात के संबंध में बैठक कर लें। बरसात में पानी की वजह से बीमारी नहीं फैले इस संबंध में कार्यवाही करें। राजस्व विभाग के अधिकारी सीमांकन, बटवारा संबंधित मामलों का निराकरण करें।

श्री कवचे ने कहा कि 02 अगस्त को मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन होगा। 03 अगस्त से 10 अगस्त तक सेक्टर अधिकारी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे। मतदाता सूची का वाचन करेंगे। क्षिप्रा के आस-पास अतिक्रमण हटाने एवं क्षिप्रा में  मिल रहे गंदे पानी के संबंध में क्या-क्या कार्यवाहियां की गई है। इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारी कार्यवाहियों की रिपार्ट शीघ्र प्रस्तुत करें। जिले में कोटवारों का पेमेंट शीघ्र करें।
जिले में 15 अगस्त की तैयारियों के संबंध में बैठके आयोजित कर लें। मोहर्रम एवं अन्य त्योहारों के संबंध शांति समिति की बैठक आयोजित करें। उन्होंने कहा कि ‘’मेरा स्कूल स्मार्ट स्कूल’’ अभियान के तहत जिले की स्कूलों में टीवी स्टांल करें।  विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों निराकरण शीघ्र करें। जिन विभागों के 10 से टीएल प्रकरण लम्बित है, उन विभागों की अलग से बैठक ली जायेगी। समाधान ऑनलाइन शिकायतों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकरण करें।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply