अमरपाटन क्षेत्र के समग्र विकास के लिये कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल- पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री  रामखेलावन पटेल ने कहा है कि सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के समग्र विकास के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। उन्होंने रविवार को विकास पर्व के दौरान ग्राम पंचायत हरदुआ में 23 लाख रूपये लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि विकास पर्व के दौरान जन-सामान्य को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें लाभ भी दिलाया जायेगा। राज्य मंत्री श्री पटेल ने 12 लाख रूपये की लागत से पुलिया-सह-स्टॉप डेम और 5 लाख रूपये लागत की सड़क का लोकार्पण किया। राज्य मंत्री ने करीब 4 लाख से निर्मित होने वाले हाट-बाजार निर्माण और 2 लाख की लागत से बनने वाली एक अन्य पुलिया निर्माण का भूमि-पूजन किया।

राज्य मंत्री ने सुनी जन-समस्याएँ

राज्य मंत्री श्री पटेल ने आज अमरपाटन में जन-दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आये नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये।

89 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!