देवास- अधिक मास के पावन माह एवं रामजन्म भूमि मंदिर निर्माण के पावन अवसर पर सालासर बालाजी सुंदर काण्ड मंडल देवास आलरी के तत्वावधान में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्री राम जन्मभूमि अयोध्या उत्तरप्रदेश में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। जहा पर मध्यप्रदेश से लगभग 65 रामभक्तो ने कार्यक्रम में पहुंच कर धर्म लाभ लिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक अभय सिंह ठाकुर किसी कारण वश कार्यक्रम में उपस्थिति तो नही हो पाए, लेकिन वीडियो कॉल के माध्यम से मध्यप्रदेश के सभी रामभक्तो का अभिनंदन कर शुभकामनाएं प्रेषित की।
साथ ही दुर्गेश अग्रवाल सीआईडी ऑफिसर अयोध्या, वेद प्रकाश पांडे उत्तरप्रदेश पुलिस दीवान टेढ़ी बाजार अयोध्या, विशाल सिंह, ऋषि सिंह, विवेक गुप्ता, उज्जवल दुबे गोरखपुर, प्रज्जवल जी गोरखपुर सहित अयोध्या के सभी भक्तो ने मध्यप्रदेश के हर रामभक्त का पुष्प माला एवं दुपट्टे पहनाकर अभिनंद्न करते हुए सफल आयोजन की शुभकामनाएं प्रेषित की।
विवेक मित्र मंडल द्वारा अपार प्रेम और सम्मान मध्यप्रदेश के भक्तो को मिला। विवेक पांडे, आशुतोष तिवारी, केशव राम एवं परम पूज्य गुरुदेव प्रेमशरण जी महाराज का भी मंडल द्वारा सम्मान पुष्पमाला और दुपट्टा पहनाकर किया । सफल आयोजन की समस्त मध्य प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। मध्यप्रदेश से यह पहली टीम है, जिसने श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य पर पाठ किया। कार्यक्रम का आभार मंडल संचालक युवा भजन गायक युवराज धाकड़ ने माना।
Views Today: 2
Total Views: 98

