खण्डवा- पर्यावरण प्रेमी देहदानी स्व नारायण राव शिंदे का अस्थि कलश लेने पहुँचे शिंदे परिवार ने मेडिकल कालेज से अस्थि कलश प्राप्त किया।साथ ही शिंदे परिवार,लायन्स नेत्रदान देहदान व अंगदान जन जागृति समिति व कालेज डॉक्टर्स ने स्व नारायण राव शिंदे की स्मृति में पौधे का रोपण मेडिकल कालेज परिसर में किया।जानकारी देते हुए नारायण बाहेती व समाज सेवी सुनील जैन ने बताया कि गत दिन नारायण राव शिंदे का देवलोक गमन हो गया ।शिंदे जी ने पूर्व में लायंस ,नेत्रदान ,देहदान एवं अंगदान जनजागृति समिति खण्डवा के पास देहदान का घोषणा पत्र भरा था परिवार जनों ने उनकी इच्छा को कार्य रूप में परिणत करते हुए उनके नेत्रदान कराएं एवं समिति के सहयोग से उनकी देह को मेडिकल कॉलेज में दान की गई। अस्थि विसर्जन करने हेतु उन्हें मेडिकल कॉलेज से अस्थि कलश प्रदान किया गया शिंदे पर्यावरण प्रेमी थे ।
उनकी स्मृति में पौधा रोपित किया गया।जिसके संरक्षण का दायित्व मेडिकल कालेज स्टाफ ने लिया। मेडिकल कालेज डीन अनंत पंवार व समिति संयोजक नारायण बाहेती ने कहाकि मेडिकल कालेज परिसर में जिसकी भी देह मेडिकल कालेज को प्राप्त हुई है उन सभी देहदानियो की स्मृति में उनके परिवारजनों से पौधा लगवाया जावेगा।इस अवसर पर शिंदे परिवार के इस अवसर पर स्व. नारायण राव शिंदे के परिजनों में पत्नि प्रमिला शिंदे,सौ. अंजली शिंदे, राकेश काकड़े, सौ. जया देशमुख, गिरीश देशमुख, सौ. सीमा सोनोने, यशवंत सोनोने, सौ. कल्पना रहाणे, पंकज रहाणे, सौ. आकांक्षा जाधव, अजय जाधव, किशोर पायमोड़े, चेतन आंधले, सदाशिव राव जाधव, अमित अग्रवाल एवं अन्य निकटतम परिजन उपस्थित थे। समिति के नारायण बाहेती, राजीव शर्मा,राजीव मालवीय,सुरेन्द्र सोलंकी,अनिल बाहेती, अविनाश शुक्ला ,डॉ अनंत पंवार,डॉ विनीत गुहिया व स्टाफ उपस्थित रहा।
Views Today: 2
Total Views: 74

