सर्व दक्ष मालवी प्रजापति कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- सर्व  दक्ष मालवी प्रजापति कल्याण समिति की नगर बैठक अध्यक्ष प्रजापति जयराज वर्मा की अध्यक्षता में उज्जैन रोड स्थित डबल हनुमान मंदिर के पास स्थित स्थानीय होटल पर सम्पन्न हुई। बैठक में समाज अध्यक्ष ने मालवी प्रजापति समाज की धर्मशाला की जमीन क्रय किए जाने संबंधि जानकारी समाजजनों को दी।

साथ ही जमीन क्रय में आर्थिक सहयोग करने की अपील की। बैठक में लगभग 125 से अधिक समाजजनों ने हिस्सा लेते हुए जमीन क्रय में आर्थिक सहयोग करते हुए आगे भी सहयोग करने का आश्वासन दिया। अंत में समाजजनो का आभार समाज अध्यक्ष ने माना।

176 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!