खण्डवा- इंसान को जीने के लिए शुद्ध हवा,साफ पानी,खाना, रहने को घर चाहिए ओर ये सब हमारे पास अगर मौजूद हैं तो सिर्फ पेड़ की वजह से है । उपरोक्त उदगार लायन्स रीजन 8 व एंजल प्लेनेट स्कूल के संयुक तत्वावधान में एंजेल प्लेनेट स्कूल परिसर में आयोजित पर्यावरण जागरूकता एवम पौधारोपण कार्यकर्म में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने व्यक्त करते हुए कहाकि अगर पेड़ ना होते तो धरती पर कोई इंसान या कोई भी जीव नही होता। जानकारी देते हुए नारायण बाहेती ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक अखिलेश गुप्ता व प्रमोदपुरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन कुलभूषण मित्तल ने कहा कि वृक्षों का मानव जीवन में और पर्यावरण में संतुलन स्थापित करने में सबसे बड़ा योगदान है। इसलिए हमें सभी लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक करना आवश्यक है।
प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगेन्द्र रुनवाल ने कहाकि हमारे लायन्स कलब्स पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे है।केबिनेट सेक्रेटरी एन के मेहता,पूर्व केबिनेट सेक्रेटरी राम जाट, रणवीर सिंह चावला, रीजन चेयरपर्सन राजीव शर्मा,झोन चेयरपर्सन हर्षा शर्मा, रीना नाहर, संजना खत्री, प्रियंका गुजराती व मनोज नाहर सहित लायन्स क्लब खंडवा के अध्यक्ष राजीव मालवीय,सचिव घनश्याम वाधवा,कोषाध्यक्ष मधुबाला शेलार , गांधी प्रसाद गदले,वीना आठोत्रा , सुशीला गदले,हेमलता पालीवाल, लायन्स आनंद से पवन दीक्षित,संजय गंगराड़े,अविनाश शुक्ला के साथ ही रीजन के मूंदी, सनावद, बड़वाह, बुरहानपुर, महेश्वर, इंदौर एवं धामनोद के लायन साथी उपस्थित रहे एवं परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया ।एंजेल प्लेनेट स्कूल परिवार का सराहनीय सहयोग रहा। अखिलेश गुप्ता ने सभी का आभार माना।

