युवक को लाठी-डंडों से पीटा, शराब कारोबार को लेकर चल रही थी रंजिश, 9 में से 5 आरोपी फरार

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- विगत दिनों लाठी-डंडों से एक युवक को पीटा गया। उसकी हालत गंभीर है। इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है। उसके एक साथी को भी हल्की चोट आई है। मामला रात का है। इसका वीडियो  सामने आया। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
देवास शहर के चूना खदान क्षेत्र में रात को 22 साल के पीयूष पिता कुंदनलाल को कुछ लोगों ने जमकर पीटा। पीयूष हाथ जोडक़र गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी अपशब्द कहते हुए उसे लातों, लाठी और डंडों से मारते रहे। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में शराब कारोबार को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश में पिछले साल हुए गोलीकांड को लेकर एक पक्ष ने मारपीट की है। पुलिस ने फरियादी गोविंद मोदी की शिकायत पर जानलेवा हमला, बलवा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। रितिक सिहोते, तुषार सिहोते, राहुल, विवेक शर्मा, सोनू उर्फ मुन्ना चौधरी, राज मालवीय, सोनू पाजी, अंकुश और विनीत प्रजापति को आरोपी बनाया है। पुलिस सभी की तलाश कर रही है। पीयूष गंभीर रूप से घायल है। इंदौर में उसका इलाज चल रहा है।

9 आरोपियों में से 4 को पुलिस ने पकड़ा

एएसपी मंजीत सिंह चावला ने मीडिया से बातचीत में बताया कि घटना  जुलाई की है। पीयूष को 9 लडक़ों ने लाठी-डंडों से मारा है। पुलिस ने धारा 307 के तहत एफआईआर पंजीबद्ध की है। 9 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्त में आए आरोपियों में सोनू उर्फ मुन्ना चौधरी, विवेक शर्मा, राज मालवीय और विनीत प्रजापति शामिल हैं। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि इनका पहले भी शराब के कारोबार को लेकर झगड़ा हुआ था।

Views Today: 2

Total Views: 78

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!