शहर में तीन घंटे लगातार बारिश से कही सड़को से बहा तो कही घरों में घुसा पानी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार बड़वाह – शहर में शनिवार शाम करीब 6 बजे से शुरू हुई जोरदार बारिश का पानी शहर के कई वार्डो में सड़को से बहा तो कुछ क्षेत्र के रहवासियों के घरों में घुसा । जहा नाले और नालिया बनी है उन स्थानों पर पानी सड़को से बह निकला ।जबकि कुछ वार्डो में नाले और नालियों पर अतिक्रमण कर बनाए ओटलो के कारण नाली सफाई के अभाव में घरों तक पानी जा पहुंचा ।इस तरह का नजारा शहर के गणगौर घाट,पत्ती बाजार एवम वार्ड क्रमांक 12 बजरंग घाट क्षेत्र में देखने को मिला ।जबकि शहर के मध्य स्थित गुरु नानक मार्ग स्थित सड़को पर पानी से जल भराव हुआ ।इस जल भराव के फोटो वीडियो व्हाट्सब ग्रुपो में भी भेजकर रहवासीयो ने नगर पालिका के जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर आकर्षित करवाया ।हालाकी इस समस्या को लेकर पूर्व में भी समाचार पत्रों के माध्यम से शहर में जल भराव होने की बात से जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित करवाया गया था ।लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी से शनिवार को शहर के अधिकांश वार्डो और पंचायत क्षेत्रो में पानी जमा होने की समस्या से रहवासियों को जूझना पड़ा ।

दशहरा मैदान में महिलाओ का दिखा आक्रोश —–

 

दशहरा मैदान स्थित नाले के समीप हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए कुछ दिनो पहले ही रहवासियो ने जन सुनवाई में एसडीएम बी एस क्लेश को शिकायती आवेदन देकर समस्या का निराकरण करने को कहा था ।मगर आज तक इस समस्या का निराकरण नहीं हुआ ।जिसके चलते शनिवार शाम हुई तेज बारिश का पानी दशहरा मैदान के कुछ हिस्सों में रहवासियों के मकानों में घुस गया ।जबकि घरों के सामने तीन से चार फिट पानी का जल भराव हुआ।इस जल भराव में खड़े होकर महिलाओ ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।वही गणगौर घाट क्षेत्र में भी नदी की तर्ज पर पानी का बहाव लोगो के घरों के बाहर देखने को मिला ।उल्लेखनीय है की आगामी दिनो में होने वाली बारिश के पानी से शहर में होने वाले जल भराव की समस्या को लेकर शहर के वार्डो में बने नाले और नालियों को नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण मुक्त कर वार्डवासियों को राहत दिलाने की आवश्यता है ।

Views Today: 2

Total Views: 74

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!