अधिक वर्षा के कारण फसल की हुई नुकसानी देखने गांव में पहुंचे विधायक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- जिले में अधिक वर्षा के कारण कई गांव में अन्नदाता किसानों की फसल को नुकसान हुआ है। खंडवा विधानसभा के ग्राम कालमुखी, आमोदा, जुलवानिया, पिपलिया में बारिश अत्यधिक होने से किसान भाईयों की फसलों का भी नुकसान हुआ है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि  खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा और भाजपा संगठन के जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल पार्टी पदाधिकारियों के साथ किसानों के खेतों में जल भराव से नुकसान हुई फसल का निरीक्षण करने पहुंचे। विधायक ने उचित राहत राशि के लिए रिपोर्ट तैयार करने के लिए पटवारी को निर्देशित किया। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि संकट के समय में भाजपा सरकार किसानों के साथ खड़ी है।

जिन किसान भाईयों की फसल खराब हुई है उन्हे प्रति हेक्टेयर के हिसाब से राहत राशि और फसल बीमा की राशि दीलवाई जाएगी। पटवारी की रिपोर्ट के अनुसार तहसीलदार एवं कलेक्टर के माध्यम से राहत राशि प्रदान करवाएंगे। निरीक्षण के दौरान विधायक श्री वर्मा, जिला अध्यक्ष श्री पटेल के  साथ ही मंडल अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पंकज गुप्ता भी साथ थे। जैन ने बताया कि अधिक वर्षा के जिले के कई ग्रामों में किसानों की फसल का नुकसान हुआ है। इस संबंध में क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मांधाता विधानसभा के कई ग्रामों में अति वर्षा के कारण हुए नुकसान एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए कलेक्टर से बात करके उचित दिशा निर्देश दिए। ग्रामीणजनों को कोई असुविधा ना हो इस हेतु तत्काल पटवारी एवं सर्वे टीम के माध्यम से नुकसानी का सर्वे करवाने के निर्देश दिए।

152 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!