Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

महादेवगढ़ के अनुष्ठान में मीलों दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु

1 min read

खंडवा- अति प्राचीन महादेवगढ़ मंदिर पर चल रहे महारूद्र महा अनुष्ठान में प्रति दिवस शहर की मातृशक्ति साथ-साथ पूरे भारतवर्ष से शिवभक्त जोकि महादेवगढ़ की शक्ति में बारे में जानते हैं वह अवश्य ही एक बार महादेवगढ़ मंदिर आना चाहते हैं। अनुष्ठान के दौरान  पूना से राजेंद्र प्रसाद, रेनू शर्मा ने महादेवगढ़ पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक पूजन किया। मंदिर समिति अतुल अग्रवाल ने बताया कि  दुबे कॉलोनी नारायण नगर रिद्धि सिद्धि महिला मंडल किशोर नगर की मातृृशक्ति ने भगवान शिव पार्थेश्वर का पूजन किया।

 ज्योति पाराशर, संध्या पौराणिक, उर्मिला प्रसाद, राधा काकोरिया, उषा सुरसे, कमला जयसवाल, सुधा भावसार  आदि सहित महादेव गढ़ मंदिर मातृशक्ति प्रमुख शारदा शर्मा, सृष्टि दुबे, स्नेहा पाराशर, अर्चना अतुल अग्रवाल, रश्मि मोनू गौर, प्रिया लाड़, रितु चौहान, मोना पवार, देवांशी गंगराड़े के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अभिषेक पूजन कर महादेव की आरती उतारी।

85 Views

Leave a Reply