मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पीपल, करंज और महुआ के पौधे रोपे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पीपल, करंज और महुआ के पौधे रोपे। हृदय की गंभीर बीमारी से पीड़ित श्रीमती कुसुम शर्मा ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से प्राप्त सहायता से हुए सफल उपचार के आभार स्वरूप मुख्यमंत्री के साथ पौधे रोपे। उनके परिवारजन देवेन्द्र शर्मा, विवान शर्मा, अथर्व शर्मा, सुश्री प्रियंका शर्मा और सुश्री श्रेया शर्मा साथ थीं। मुख्यमंत्री के साथ मोहित सोनी और सुश्री हिमशिखा ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। संदीप मिश्रा, इमरान खान, नीरज श्रीवस्तव ने भी पौधे लगाए। जन-प्रतिनिधि श्यामलाल यादव, रामकुमार यादव, निनाद जैन, वैभव अस्थाना, प्रशांत तिवारी, अजय यादव और प्रदीप सिंह ने भी पौध-रोपण किया।

148 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!