राष्ट्रपति कर रही हैं प्रदेश के 15 कलेक्टर को सम्मानित : मुख्यमंत्री श्री चौहान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

प्रदेश के एक करोड़ 36 लाख लोग गरीबी से बाहर आए
नीति आयोग ने जारी किए आँकड़े
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वंदे-मातरम् गायन के साथ आरंभ हुई मंत्रि-परिषद की बैठक

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के समग्र प्रभाव का परिणाम

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एक करोड़ 36 लाख लोगों को केंद्र और राज्य की योजनाओं से जो लाभ मिला, उसके समग्र प्रभाव का परिणाम है यह उपलब्धि। लोगों के पोषण, रहन-सहन, खान-पान में लगातार सकारात्मक बदलाव आया है, जो केंद्र और राज्य सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं के परिणामस्वरूप ही संभव हुआ है।

डिजिटल लैंड रिकॉर्ड्स मॉर्डनाइजेशन में प्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर को सम्मान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉर्डनाइजेशन कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के 15 जिला कलेक्टर सहित देश के 75 जिलों के कलेक्टर को सम्मानित कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस उपलब्धि के लिए राजस्व विभाग, तत्कालीन प्रमुख सचिव राजस्व मनीष रस्तोगी, सभी संबंधित जिला कलेक्टर और राजस्व रिकॉर्ड के डिजिटलाइजेशन में लगी टीम को बधाई दी।

Views Today: 2

Total Views: 206

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!