Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

25 जुलाई को संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा 5 स्थान से निकलेगी

1 min read
Text Size:

यात्रा 12 अगस्त को पहुँचेगी सागर

यात्रा के प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। यात्रा प्रदेश के 50 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा में संत रविदास जी का चित्र, पादुका एवं कलश रहेगा, जिनका पूजन भी होगा। रथ पर सामाजिक समरसता की सूक्तियाँ भी उल्लेखित रहेगी। यात्रा में संत रविदास मंदिर निर्माण के लिए एक मुठ्ठी मिट्टी और नदियों का जल एकत्रित किया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा यात्रा की व्यवस्थाओं और संचालन के लिए कमेटी बनाई गई है। जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाएँ की जाएगी। उल्लेखनीय है कि सागर जिले में बड़तुमा में संत रविदास जी के मंदिर का निर्माण होना है।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply