Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
देवास

एक मंच पर सम्मान समारोह, पुरस्कार वितरण, कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का हुआ आयोजन

2 min read
Text Size:

देवास- सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था जी.डी. फाउंडेशन लखनऊ भारत के द्वारा अदबी तंजीम पयाम ए अदब बहराइच ईकाई सदस्यों के संयुक्त तत्वाधान में सम्मान समारोह, पुरस्कार वितरण, कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। साथ इस आयोजन में वरिष्ठ शायर स्वर्गीय कमर रईस बहराइची, स्वर्गीय महमूद हस्सानी और अन्य बहुत से उस्ताद शायरों की जिंदगी उनकी साहित्यक यात्रा पर प्रकाश डाला और उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही जी.डी. फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष साजिद इकबाल, सचिव अखिलेश सिंहा गैब ने ऐसे साहित्यक व्यक्ति विशेष पर पुरस्कार, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, पुस्तकों की प्रकाशन की व्यवस्था के साथ-साथ साहित्यिक सौंदर्यकरण एवं अन्य संसाधनों द्वारा पटल पर उतारने की योजना पर कार्य करने के लिए विचार विमर्श उपरांत सहमति प्रदान की।

सम्मेलन का आयोजन स्टैंडर्ड क्रिसेंट स्कूल, काजीपुरा बहराइच उत्तरप्रदेश में हुआ। कार्यक्रम में संपूर्ण भारत से संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि साजिद इकबाल, विशिष्ठ अतिथि उस्ताद शायर अतहर रहमानी, मकसूद शाह, जीनत मुरादाबादी, कौसर नेपाली, निजामत जनाब नजऱ बहराइची, मंजूर बहराइची, काशिफ नानपारवी, बम्पर बहराइची, डॉक्टर मुबारक अली, गुलाम अली शाह, तारिक इबरती, शादाब सरल, जमाल आजऱ सिद्दीकी, शादा रहमानी, मोहम्मद रशीद, कमर खैराबादी सहित बहुत से शायरो, कवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी ने अपनी रचनाएं पढ़ी। रचनाओं ने श्रोताओं का मन मोह लिया।

159 Views
What do you think?

Leave a Reply