राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता में खिलाडियों ने जीता एक सिल्वर व 2 ब्रॉस मेडल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- ग्वालियर के मानस भवन में 24वीं राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता का आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न जिलों के 350 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता जूनियर व सब जूनियर स्तर पर आयोजित की गई। जिसमे देवास जिला वूशु कॉर्पोरेशन की ओर से 6 खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में नैतिक तिवारी ने फाइट में सिल्वर मेडल, सम्राट गौड़ व ध्रुव गवली ने ब्रॉस मेडल जीता। खिलाडियों की इस उपलब्धि पर जिला वूशु कॉर्पोरेशन के सचिव राजीव चौहान, कराते संघ के अध्यक्ष राजेश कुमावत, जितेंद्र नगर, जीतू गौड़ शैलेंद्र गौड़, आतिश माली, दीपक बामनिया व भावेश नीम ने बधाई दी। टीम के कोच हर्ष चौहान व मैनेजर कृष्ण यादव थे।

Views Today: 2

Total Views: 168

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!