Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
भोपाल

ब्यावरा में विकास पर्व के रोड-शो में उमड़ा जनसैलाब

3 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री लोगों से मिलने कई बार कार से उतरे
रोड-शो में पगड़ी, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए
लाड़ली बहनों ने अपने प्रिय भैया को भेंट की राखी
प्रिय मामा को अपने बीच पाकर खुश नजर आयीं लाड़ली बेटियाँ
 किसान संघ ने मुख्यमंत्री को हल भेंट किया 
जनजातीय कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

भोपाल- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ब्यावरा में विकास पर्व के कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान का रोड-शो में नगरवासियों ने पुष्प-वर्षा तथा फूल-माला पहना कर अभिनंदन किया। लगभग 4 किलोमीटर तक 2 घंटे से भी अधिक चले रोड-शो में जनता का उत्साह और जनसैलाब देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो प्रत्येक नगरवासी अपने प्रिय मुख्यमंत्री के रोड-शो में शामिल होने घर से निकल पड़ा हो। बच्चों, महिलाओं, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई अपने घर से बाहर निकल कर मुख्यमंत्री के स्वागत को आतुर दिखा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी नगरवासियों का अभिवादन किया। बहनें अपने लाड़ले भैया तथा बेटियाँ भी प्रिय मामा को अपने बीच पाकर प्रसन्न दिखी। रोड-शो शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ कार्यक्रम स्थल तक पहुँचा। अनेक संस्थाओं, संघों, संगठनों द्वारा बनाए गए 50 से अधिक मंचों से नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया। नागरिकों द्वारा छत और बालकनी से भी पुष्प-वर्षा की गई। रोड-शो में पूरे समय नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान पर पुष्प-वर्षा की जाती रही।

जनता से दूरी मुख्यमंत्री को रास नहीं आई

 मुख्यमंत्री श्री चौहान का हर व्यक्ति के साथ आत्मीय संबंध की बानगी रोड-शो में तब देखने मिली, जब वे कुछ कदम चलने के बाद ही रथ से उतरकर खुली कार में रोड-शो में शामिल हुए। चार किलोमीटर लम्बे रोड-शो के दौरान कई बार वे कार से उतर कर लोगों के बीच आए, उनसे हाथ मिलाया, माला पहनाई और भेंट किए गए पगड़ी, श्रीफल और स्मृति-चिन्ह आत्मीयता से स्वीकार किए। मुख्यमंत्री रास्ते में कई स्वागत मंचों पर भी लोगों से मिले। मुख्यमंत्री ने भी फूल माला पहनाकर लोगों का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लोग भावुक और प्रसन्न नजर आए।

 मुख्यमंत्री को किसान संघ ने हल भेंट किया

मुख्यमंत्री श्री चौहान को रोड-शो के दौरान किसानों ने किसान का प्रतीक हल भेंट किया। कृषि की तरक्की और किसानों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लिए आभार माना। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों की उन्नति और तरक्की के लिए मैं दिन-रात काम करूँगा।

लाड़ली बहनों ने अपने प्रिय भाई को भेंट की राखी

स्व-सहायता समूह की दीदियों ने अपने प्रिय भैया श्री चौहान को स्वनिर्मित राखी भेंट की। दीदियों ने कहा कि राखी भेंट करते हुए ऐसे लगा जैसे रक्षाबंधन आज ही हो। उन्होंने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के 1000 रूपए खाते में आने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान को हृदय से धन्यवाद दिया और कहा कि आप हमारे सगे भाई से कम नहीं हो।

मुख्यमंत्री भाँजे-भाँजियों के बीच पहुँचे

 मुख्यमंत्री श्री चौहान को अपने प्रिय भाँजे-भाँजियाँ दिखाई दें और वे उनसे न मिले, ऐसा हो ही नहीं सकता। रोड-शो में भी उन्होंने सीएम राइज स्कूल के भाँजे-भाँजियों को रथ से उतर आशीर्वाद दिया और साथ में फोटो खिंचवाई।

 जनजातीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति

 जनजातीय कलाकारों द्वारा रंग-बिरंगी वेशभूषा में पारंपरिक सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर रोड-शो को नया ही रंग दे दिया। यह समूह आकर्षण का केंद्र बना रहा। सभी कलाकार रोड-शो में बिना रुके पूरे उत्साह और उमंग से अपनी कला का प्रदर्शन करते रहे। लोगों ने भी कलाकारों की करतल ध्वनि से हौसला अफजाई की। कलाकारों की करतल ध्वनि से हौसला अफजाई की।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply