Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
खंडवा

भामगढ़ का अस्तित्व बचाने भाम और सुक्ता नदी के किनारे लगाए डेढ़ हजार पौधे

2 min read
Text Size:

खंडवा- हलमा परमार्थ की परंपरानुसार हरियाली अमावस्या श्रावण सोमवार के दिन खंडवा विधानसभा के ग्राम भामगढ़ में मिट्टी को क्षरण से बचाने के लिए सुक्ता-भाम नदियों के किनारों पर विशेष प्रकार के बांस एवं अन्य पौधों का रोपण स्कूली छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजनों ने किया। जनजाति प्रकोष्ठ राजभवन भोपाल की विषय विशेषज्ञ डॉ दीपमाला रावत ने बताया कि हलमा झाबुआ के भीलो की एक ऐसी परंपरा  है जो परमार्थ सेवा के साथ मिलजुल के काम करने का संदेश देती है। किसी  दूसरे की पीड़ा को दूर करने की परंपरा हैं जो  सदियों से झाबुआ के भीलों में थी जिसे पुनर्जागृत करने का काम शिवगंगा झाबुआ की सामाजिक संस्था के संस्थापक  पद्मश्री महेश शर्मा ने किया। संत सिंगाजी महाराज की कर्म स्थली भामगढ़ में हलमा का आयोजन शिवगंगा  के  कार्यकर्ता करण सिंह चौहान के नेतृत्व में ग्राम   सरपंच वीरेन्द्र सिंह रावत के सहयोग से किया गया । संतो के गांव भामगढ़ पर बढ़ते बाढ़ और मिट्टी कटाव के खतरे तथा गांव के अस्तित्व को बचाए रखने के लिए हलमा कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में गेती फावड़ा लिए जय सिंगाजी महाराज का उद्घोष करते हुए गांव की मातृशक्ति, बुजुर्ग, बच्चे और युवाओं ने वृहद स्तर पर पौधोरापण किया। हलमा से समस्त ग्रामवासी ने नदी के तीनों किनारों पर  डेढ़ हजार बांस के पौधों का रोपण किया।

अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहा कि श्रावण का महीना पवित्र माह है। हरियाली अमावस्या के पवित्र दिन हर व्यक्ति को पर्यावरण की रक्षा एवं ऑक्सीजन की प्राप्ति के लिए एक वृक्ष अवश्य लगाकर उसे पुत्र की भांति पालकर बड़ा करना चाहिए, यह पुण्य कार्य है। पौधारोपण का आज विशेष दिन है। इस दिन गांव में मेले लगते हैं। कई स्थानों पर दंगल होते हैं। साथ ही पीपल के वृक्ष की पूजा की जाकर मालपुए का भोग लगाया जाता है। हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए वृक्षों का काफी महत्व है। अत: हम संकल्प ले की पौधारोपण कर उसे वृक्ष का रूप देने में हम सहयोगी बनेंगे।
पौधारोपण कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र वर्मा, ओंकारेश्वर के महाराजा की पुत्री उषादेवी, भामगढ़ की राजमाता शिवराज कुमारी, प्रदेश राज्य भवन की सदस्य दीपमाला रावत, समाजसेवी सुनील जैन सामाजिक संगठन हम फाउंडेशन, इनरव्हील क्लब, जय ओंकार आदिवासी भिलाला समाज, मिशन ग्रीन के सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व स्कूली छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

293 Views
What do you think?

Leave a Reply