Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

शिक्षक बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर जिम्मेदार नागरिक बनने में करें मदद

2 min read
Text Size:

भोपाल- आयुष राज्य मंत्री  रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने शिक्षकों से अपील की है कि वे शालाओं में बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर जिम्मेदार नागरिक बनने में मदद करें। राज्य मंत्री श्री कावरे ने आज बालाघाट जिले के परसवाड़ा क्षेत्र के ग्राम टेकाड़ी में “स्कूल चलें हम अभियान” के अंतर्गत बच्चों से संवाद किया। प्रदेश भर में 19 जुलाई तक स्कूल चलें हम अभियान के कार्यक्रम हो रहे हैं।

आयुष मंत्री श्री कावरे ने बच्चों से संवाद के दौरान कहा कि छात्रों को शाला में पढ़ाई के साथ अपना सामान्य ज्ञान भी बढ़ाना चाहिये। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के दौरान लक्ष्य निर्धारित कर उस दिशा में संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ने की समझाइश दी। राज्य मंत्री ने कहा कि छात्रों, शिक्षकों और ग्रामीणों को संयुक्त रूप से शिक्षा परिसर की साफ-सफाई पर ध्यान देना चाहिये। उन्होंने पालकों से भी आग्रह किया कि वे ऐसा प्रयास करें, जिससे गाँव में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। राज्य मंत्री श्री कावरे ने टेकाड़ी हाई स्कूल में कक्षा-10 में 88 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र योगेश देशमुख और करण शिव को सम्मानित भी किया। राज्य मंत्री ने ग्राम धनसुआ और नवेगाँव के स्कूलों में भी बच्चों से संवाद किया।

194 Views
What do you think?

Leave a Reply