Skip to content
Friday, 23 October 2026
देवास

सैंडी एकेडमी के खिलाडिय़ों ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए जीते कई पदक

1 min read
Text Size:

देवास- सैंडी एकेडमी के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक हांसिल किए। कोच रश्मि ठाकुर ने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप का भव्य रूप में आयोजन किया गया। जिसमें सैंडी एकेडमी उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड के खिलाडिय़ों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए विभिन्न एज कैटेगरी में गोल्ड,सिल्वर और ब्रांज मेडल जीते, साथ ही प्रमाण पत्र भी प्राप्त किये। बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर  शौर्य कोटस्थाने , राजवर्धन सिंह बैस, मयूरेश शर्मा रहे। दूसरे स्थान तनिष्का गोड़ावत,नक्श जैन ने प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर अर्शील शेख, देवम गुप्ता, स्वास्तिक श्रीवास्तव, जिगर मालवीय रहे।

बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर हिरांशी जैन,भूमिका उपाध्याय,यशस्वी बैस, काव्या देशमुख रही। दूसरे स्थान पर बानी सोमानी रही। एकेडमी के खिलाड़ी रियांश इनानी,रौनक फौजदार, नक्षिता मोहरी,हार्दिक हिवसे,नित्य जैन,सौम्य जैन, रूपल राठौर, खुशाल राठौर, दिव्यांश गुप्ता, क्षृत्विक जाधव, पंखुड़ी राठौड़ ने भी श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। एकेडमी के संचालक संदीप जाधव, पवन यादव, पावन पाटिल,शैलेंद्र चंद्रवंशी,देवराज सांगते,राजवीर ठाकुर, प्रियंका ठाकुर, हरीप्रिया यादव, शीतल चौधरी ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply