सीवरेज लाईन के कारण जीणक्षीर्ण हुआ मार्ग, रात में पसरा रहता है अंधेरा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- सीवरेज लाईन के कारण खराब हुए मार्ग का नवीनीकरण किए जाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमनगर पार्ट 2 निवासी गोपाल अग्रवाल ने नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखा। अग्रवाल ने बताया कि वार्ड क्रमांक 22 कबीट वाले बाबा से प्रेम नगर पार्ट 1 पानी की टंकी तक का मार्ग जो कि विगत दो वर्षो से सीवरेज लाईन के कारण खस्ता हालत में है। बारीश व अन्य दिनों में उक्त मार्ग पर पानी भरा रहता है। आए दिन वाहन चालक गड्डो के कारण गिरते रहते है।

इस मार्ग से खाटू श्याम मंदिर व स्कूल जाने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आवागमन करते है। उक्त मार्ग पर स्ट्रीट लाईट होने के बाद भी काफी समय से बंद पड़ी हुई है। जिसके कारण रात्रि के समय अंधेरा पसरा रहता है। उक्त मार्ग से लगभग पांच कालोनी जुड़ी हुई है। अग्रवाल ने निगम आयुक्त से मांग की है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर मार्ग का नवीनीकरण एवं स्ट्रीट लाईट चालू कराने हेतु निर्देशित करे।

82 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!