Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल

राज्य के कर्मचारियों को केन्द्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमारी सरकार सदैव कर्मचारी हितैषी सरकार रही है। हमने कर्मचारियों के हितों में अनेक क्रांतिकारी फैसले किए हैं। पिछले दिनों घोषणा की थी कि हम राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई-भत्ता देंगे, हमने फैसला किया है कि केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता हम जनवरी माह से ही देंगे। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एऱियर 3 समान किस्तों में दिया जाएगा। वे सभी कर्मचारी, जो छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं, उनके महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडिया के माध्यम से जारी संदेश में यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमने वर्ष 2014 में यह फैसला भी किया था कि जिन कर्मचारियों ने 30 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है, उन्हें तृतीय समयमान वेतनमान दिया जाएगा। हमने यह फैसला भी किया है कि जिन कर्मचारियों ने एक जुलाई 2023 तक अपनी सेवा के 35 वर्ष पूरे कर लिए हैं, उन कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान भी दिया जाएगा।

157 Views
What do you think?

Leave a Reply