Skip to content
Friday, 23 October 2026
भोपाल

जनजातीय विद्यार्थियों ने सीखे मानसिक स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के गुर

1 min read
Text Size:

भोपाल- जनजातीय कार्य विभाग द्वारा बावड़िया कला स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ई.एम.आर.एस) गुरुकुलम् में ‘होम-सिकनेस और मानसिक स्वास्थ्य’ पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। ‘संवाद’ श्रंखला में प्रदेश स्तरीय सत्र में जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजाति विद्यार्थियों ने सहभागिता की। सत्र में मनोवैज्ञानिक एवं परामर्शदाता सुश्री प्रिया सोनपार ने 500 से अधिक विद्यार्थियों और स्टाफ को विषय की जानकारी दी। प्रदेश के 23 जनजाति बहुल जिलों के कुल 100 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, सी.एम. राइज विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर, आदर्श आवासीय विद्यालय, मैपसेट केन्द्रों और छात्रावासों के हजारों विद्यार्थी एवं कर्मचारी भी वर्चुअली शामिल हुए। सत्र में सभी को नव प्रवेशित जनजाति एवं विशेष पिछड़ी जनजाति के विद्यार्थियों के आवासीय विद्यालयों तथा छात्रावासों में प्रवेश संबंधी सलाह, सहयोग और मार्गदर्शन के बारे में बताया गया।

सत्र में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य और प्रसन्नतापूर्वक विद्यार्थी जीवन जीने के गुर सिखाए गए। विद्यार्थियों, प्राचार्य, शिक्षक व छात्रावास अधीक्षकों को अपने घर से दूरस्थ संस्थानों में शिक्षण के दौरान आने वाले मानसिक बदलाव, जरूरतों और सुझावों के बारे में भी बताया गया। प्राचार्य डॉ. यशपाल सिंह और विभागीय शिक्षा सलाहकार आशुतोष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

114 Views
What do you think?

Leave a Reply