आवारा पशु किसानों की फसल कर रहे बर्बाद, कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- आवारा पशुओं से परेशान होकर जिले के ग्राम बालोन के किसान  कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण अखिलेश चौहान ने बताया कि हमारे गांव में आवारा पशु गाय, बैल आदि गांव के किसानो की फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। हमारे गांव में अन्य गांवों के आवरा पशु भी आ जाते है। जिनकी संख्या लगभग 300 से ज्यादा है। ये आवारा पशु हर कभी हमारे खेतों मे घूस जाते है। जिससे किसानों की लहलहाती फसलें चौपट हो रही है। किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है।

खेतों के साथ गांव की सडक़ों पर भी पशुओं का डेरा लग जाता है, जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है। गांव 500 से अधिक किसान है। सभी किसानों के खेतों में ये पशु पहुंच जाते है। ग्रामीणों की मांग है कि गांव में मौजूद सभी आवारा पशुओं को गौशाला  पहुंचाया जाए या फिर जिले में ऐसी जगह पहुंचाए जहां खुली चरनोई भूमि स्थित हो। इस अवसर पर परमानंद राठौर, आोमप्रकाश पाटीदार, बालकृष्ण पाटीदार, शौकत भाई सदर, अकरम खां, बनेसिंह गुर्जर, धर्मेन्द्र सिंह चौहान, लाल सिंह यादव, शरीफ शाह, कपिल पाटीदार, हफीज खान सहित आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान उपस्थित थे।

102 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!