गरम मसाला लॉज में पकड़ाया सेक्स रैकेट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, देवास। सिटी कोतवाली पुलिस को बस स्टैंड स्थित गरम मसाला लॉज में सेक्स रैकेट की सूचना मिली। पुलिस ने दबिश देते हुए एक दर्जन से अधिक युवक-युवती को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पकड़े गए युवक-युवती में 6 लड़के व 8 लड़कियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड देवास पर स्थित गरम मसाला लॉज में सिटी कोतवाली पुलिस ने दोपहर 3 बजे दबिश दी। जहां से एक दर्जन से अधिक लड़के-लड़कियों को पकड़ा है। बताया जा रहा लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए हंै। कोतवाली पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। बस स्टैंड पर गरम मसाला लॉज में सेक्स रैकेट चलाये जाने की सूचना कुछ दिनों पहले से मिल रही थी। जिसके बाद मंगलवार को पुलिस ने दबिश देते हुए लड़के-लड़कियों को मौके से गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि गरम मसाला नाम से विख्यात एक होटल है। जिसमें 5-7 कमरे बने हुए हैं, वहां दबिश दी गई थी। जहां से 6 लड़के मिले, साथ ही लड़कियों को भी गिरफ्तार किया गया है। अभी पुष्टि की जा रही है। इस देह व्यापार के विरुद्ध धारा 370 एवं पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आगे की जानकारी लेकर और पूछताछ की जा रही है।

323 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!