नंदी चढ़ा छत पर, क्रेन की मदद से नीचे उतारा

मौके पर पहुंची पशु चिकित्सा विभाग की टीम

अनोखा तीर, खातेगांव। बीती रात ग्राम डीडाली में महेश पिता आमूजी लौवंशी के मकान की छत के ऊपर नंदी महाराज चढ़ गया। सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची बड़ी मशक्कत करने के बाद सांड को टीम सदस्यों द्वारा अपनी जान जोखिम में डालकर रस्सी बेल्ट से बांधकर के्रन से रेस्क्यू कर नंदी को मकान की छत से सुरक्षित नीचे उतर लिया गया। नंदी पूर्ण स्वस्थ है, इस घटनाक्रम को देखने सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे। इसमें ग्रामवासियों एवं ग्राम पंचायत के सरपंच रेवाराम गोदारा द्वारा सराहनीय सहयोग किया गया। वहीं इस कार्य में सभी गौ भक्तों ने सहयोग किया। जानकारी देते हुए मोहन गुर्जर, पति राम लोवंशी ने बताया कि सोमवार की रात्रि को नंदी सांड छत पर चढ़ा था। परिजनों ने जब सुबह देखा तो संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पशु चिकित्सा विभाग के डॉ. रितु कोठे, आरएस यादव, पवन कुमार तिवारी, बृजमोहन यादव, बीआर यादव, डॉ. लोकेश लौवंशी, एसके चावरे ने रेस्क्यू कर के्रन की मदद से नंदी सांड को सुरक्षित नीचे उतारा। ग्रामीणों ने छत पर से नीचे उतरते ही नंदी भगवान के जयकारे लगाए। पशु चिकित्सा विभाग ने आमजनों से अपील की है कि खुले चढ़ाव में दरवाजे लगाकर रखें। बारिश के मौसम में पशु पानी से बचने के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश करते हैं। ग्रामीणों की सजगता से नंदी सांड को सुरक्षित रेस्क्यू कर नीचे उतारा गया।

133 Views

Leave a Reply