मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों ने किया पौधरोपण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों द्वारा श्रावण मास में पौधरोपण किया गया। जनसेवा मित्र पुरुषोत्तम झिंझोरे ने बताया कि फैलो आशुतोष नेमा के नेतृत्व में हरदा के जनसेवा मित्र समाज के बीच अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं, जो दिन प्रतिदिन देखने को मिल रही हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रकृति के प्रति भी काम कर रहे हैं। हरदा ब्लॉक के जनसेवा मित्र गणेश चौहान, सचिन सरवरे, करण पटनारे, आशीष सरवरे, शिवानी गौर, ज्योति चोलकर, साक्षी चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना की दूसरी किश्त आने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्रामीण के साथ ग्राम मालपोन में पौधरोपण किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 100

Leave a Reply

error: Content is protected !!