बैतूल- मंजिलें उन्हीं को मिलती है जिनके सपनों में जान होती है पंखों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है। भाजपा सरकार में मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सीखो कमाओ योजना से युवाओं के हौसलो में इजाफा हुआ है। सरकार ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवा नीति के तहत सीखो और कमाओ योजना लागू की है। भाजपा कार्यालय विजय भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने सीखो और कमाओ योजना का उद्देश्य पत्रकारों के सामने रखते हुए कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमेशा से कार्य करती रही है अब युवा नीति के तहत प्रदेश के एक लाख युवा सीखते हुए कमाई करेंगे। जिससे मध्य प्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा युवाओं के हित में उठाया गया यह प्रभावी कदम है। 4 जुलाई को यह योजना लॉच की गई 31 जुलाई तक 18 साल से 29 साल तक के युवा इसमें अपना ऑनलाईन पंजीयन करा सकते हैं। श्री शुक्ला ने कहा कि लर्न एंड अर्न वाली इस योजना से युवा आत्मनिर्भर होगें प्रदेश समृद्व होगा। युवाओं के हित में इस योजना के तहत युवाओ को इंजिनियरिेंग,बैंकिग सेक्टर, होटल मैनेजमेंट, मीडिया मार्केटिंग, इलेक्ट्रानिक्स, इंफरमेंशन टैक्नालॉजी, कम्प्युटर एज्युकेशन, मैकेनिकल्स, ब्युटिशियन सहित स्वास्थ, ग्रीन ऐनर्जी व होटल मैनेजमेंट सहित सैकडो क्षेत्रो में इच्छुक युवाओ को सीखते हुए कमाने का अवसर मिलेगा।
सीखो -कमाओ योजना के माध्यम से निरंतर एक वर्ष तक युवाओ को राशी प्रदान की जाएगी। पत्रकार वार्ता में सीखो-कमाओ योजना को विस्तार से समझाते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने कहा कि शिक्षा के आधार पर युवाओं का मानदेय तय होगा। इस योजना के तहत पंजीकृत युवा 8 हजार से 10 हजार तक का मानदेय प्रतिमाह अर्जित कर सकते हैं। वह भी सीखते हुए निरंतर सीखने की भावना युवा संबंधित क्षेत्र में जब परिपक्व होंगे, तो उन्हें इस क्षेत्र के अनुभव सीख के तौर पर मिलेंगे जिसका लाभ युवाओं को अपने जीवन में होगा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमेशा से ही युवाओं के हित में निर्णय लेते रहे हैं। शुरुआती चरण में इस योजना से इस वर्ष एक लाख युवा लाभान्वित होंगे। युवाओ के समृद्व होने से प्रदेश समृद्व होगा आने वाले सालों में इनकी संख्या में और वृद्धि होगी युवाओं के बेहतर भविष्य को लेकर युवा मोर्चा अधिकतम युवाओं से संपर्क कर सीखो कमाओ योजना में ऑनलाईन पंजीयन के लिए युवाओं को प्रेरित करेगा। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी सूर्यदीप त्रिवेदी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष भास्कर मगरदे, भाजयुमो महामंत्री संतोष टेकाम, भाजयुमो मीडिया प्रभारी प्रमेश राजपुत मौजूद रहे।
Views Today: 2
Total Views: 108

