Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

इंदौर में मुख्यमंत्री श्री चौहान का रोड शो

2 min read

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बहनों पर फूल बरसा कर स्वीकारा अभिवादन

कोई बहना राखी तो कोई आरती और कोई पुष्प-गुच्छ लेकर रोड शो में पहुँची

रोड शो के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान रथ पर ठीक 1 बजकर 5 मिनट पर सवार होकर दोपहर सवा 2 बजे कॉरिडोर स्थित मैदान पर लाड़ली बहना सम्मेलन में पहुँचे। करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग पर कई स्टालों पर लाड़ली बहनों ने मराठी, पंजाबी और मालवी वेशभूषा में नृत्य, गायन और अन्य कलारूपों का प्रदर्शन किया। लाड़ली बहना सेना की सदस्याएँ भी महिला सशक्तिकरण की अभिव्यक्ति के लिए लाठियां लेकर पहुँची थी। रोड शो के दौरान लगभग 15 हजार से अधिक बहनों ने अपने मुख्यमंत्री भैया का स्वागत, वंदन-अभिनंदन और धन्यवाद ज्ञापन किया।

लाड़ली बहना योजना और महिला सशक्तिकरण के मुख्यमंत्री श्री चौहान के कारगर प्रयासों के लिये उन्हें धन्यवाद देने के लिए रोड शो में पहुँची बहनों ने बारिश से बचने के लिए छाते भी ले रखे थे। बहनें एक हाथ में छाते तो दूसरे हाथों में विभिन्न योजनाओं की तख्तियां लिये थी। तख्तियों पर लाड़ली बहना योजना के अलावा आयुष्मान, पीएम स्वनिधि, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण और संबल योजना के उल्लेख के साथ प्यारे भैया मुख्यमंत्री श्री चौहान का फोटो और धन्यवाद अंकित था।

घूंघट कर मोबाइल से फ़ोटो भी ली

रोड़ शो के दौरान कई माताएं और बहनें मालवी परिधान पहने घूंघट कर हाथों में मोबाइल लेकर मुख्यमंत्री भैया श्री चौहान की फोटो लेने के प्रयास करती रही। भैया आये भी उन्होंने फ़ोटो भी ली और भैया ने फूल बरसाए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ रथ पर संस्कृति और पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और सुश्री कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, विधायकगण श्रीमती मालिनी गौड़ तथा पूर्व मंत्री महेन्द्र हार्डिया और पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता आदि मौजूद थे।

136 Views
136 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply