Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
देवास

साइंस संकाय प्रारंभ करने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान

2 min read
Text Size:

देवास- स्थानीय केपी कॉलेज के बाहर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकांत चौहान एवं पूर्व जिलाध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह गौड़ के नेतृत्व में देवास लीड केपी कॉलेज में साइंस संकाय प्रारंभ करने के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमे छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों ने भी बढ़चढ़ भाग लिया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ ने कहा कि केपी कॉलेज देवास जिले का लीड कॉलेज होने के बावजूद भी कॉलेज में साइंस संकाय ना होना छात्रों के लिए तो दुर्भाग्य की बात है। क्योंकि जब साइंस कॉलेज देवास शहर में स्थित था तब प्रथम वर्ष में हजार विद्यार्थियों के एडमिशन होते थे, लेकिन आज जब साइंस कॉलेज शहर से दूर मेंढकी धाकड़ शिफ्ट कर दिया गया है तो साइंस कॉलेज में मात्र इस सत्र में अभी तक 150 से 200 एडमिशन ही हुए।

अधिकतर ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने 12वीं तो साइंस से की है लेकिन देवास में साइंस ना होने के कारण खासकर छात्राएं अपना विषय परिवर्तित कर कला एवं वाणिज्य संकाय में प्रवेश ले रही है। देवास जिले की हजारों छात्राओं के लिए साइंस कॉलेज का शिफ्ट होना उनकी पढ़ाई बंद कराने के बराबर हो गया है। हमारी मांग जल्द नहीं मानी गई एवं लीड केपी कॉलेज में साइंस संकाय प्रारंभ नहीं किया गया तो हमारे द्वारा उग्र आंदोलन कर सडक़ों पर उतरा जयेगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी देवास जनप्रतिनिधियों एवं देवास प्रशासन की रहेगी। इस मौके पर वीरेंद्र पटेल, शाहिद पठान, रघुवीर सिंह सिरोंज, नरेश बैरागी, विनोद राठौर पोलाय, आशीष धाकड़ ,जावेद मंसूरी ,अभिषेक चौहान, कमलेश यादव, सोहन मंडलोई, सूर्य मालवीय, विनोद क्लेसरिया, अजय राठौर, आशीष सोलंकी , साहिल चावड़ा, परमानंद गुलाना, शुमम मालवीय, कान्हा अहिरवार, आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने दी।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply