Skip to content
Monday, 26 October 2026
देवास

शहर के इन्दौर भोपाल बायपास पर अन्तरराज्यीय नवीन टर्मिनल बस स्टेण्ड का कार्य जारी

1 min read
Text Size:

देवास-बढती शहर की आबादी एवं आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए शहर के मध्य व्यवस्तम एबी रोड की यातायात सुधार एवं शहर विकास हेतु मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना अन्तर्गत देवास शहर मे अंतरराज्यीय नवीन टर्मिनल बस स्टेण्ड की सौगात देवास शहर को प्राप्त हुई। जिसमे सी.एम. मॉनिट ए प्लस इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आई.एस.बी.टी.) फेस-1 के अन्तर्गत 6 करोड की लागत से इन्दौर भोपाल बायपास स्थित जैल के समीप भूमि पर नवीन बस स्टेण्ड का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है।

देवास शहर को मिली सौगात से उक्त आई.एस.बी.टी. टर्मिनल बस स्टेण्ड से गुजरने वाली अन्तरराज्यीय बस के स्टॉप के साथ ही देवास शहर से अन्तरराज्यीय आवागमन हेतु सर्वसुविधायुक्त बस सेवा उपलब्ध होगी। नवीन बस स्टॉप पर लगभग 432 बसो का प्रतिदिन आवागमन के साथ ही 26 बसो की एक साथ पार्किंग की सुविधा के साथ लगभग 14 बसो के लिए सुधार कार्य हेतु स्टॉपेज की सुविधा रहेगी। इस प्रकार 432 बसो का प्रतिदिन 50 मिनीट का स्टॉप भी होगा। उक्त सुविधा नवीन आई.एस.बी.टी. टर्मिनल बस स्टेण्ड से प्राप्त होगी। जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ होकर समय सीमा मे कार्य पूर्ण होगा।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply