Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

लायन्स क्लब ने किया पौधों का रोपण

1 min read
Text Size:

खण्डवा- लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला चिकित्सालय परिसर में आम के पौधों का रोपण किया गया। अतिथि महेशाचार्य ने पौधरोपण अवसर पर कहा कि पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है। नीम के पौधों का अधिकाधिक रोपण होना चाहिए जिससे आसपास के तापमान में भी कमी आएगी। उन्होंने लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा संचालित लायन्स भोजन सेवा केंद्र का अवलोकन कर अपने हाथों मरीजों परिजनों व जरूरतमंदों को भोजन परोसा।

भोजन सेवा केंद्र की सराहना कर इसे बहुत उपयोगी सेवा बताया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में पधारे सन्त महेशाचार्य त्रयम्बक गिरी महाराज हरियाणा के साथ रीजन चेयरमेन राजीव शर्मा, श्रीमद्भागवत समिति अध्यक्ष रामस्वरूप बाहेती के साथ ही लायन्स क्लब खण्डवा के अध्यक्ष राजीव मालवीय, सचिव घनश्याम वाधवा, कोषाध्यक्ष मधुबाला शेलार, नारायण बाहेती, सनत श्रीमाली, विजय भटनागर, सुरेन्द्रसिंह सोलंकी, हीरालाल जोशी, वामन महाजन आदि उपस्थित रहे।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply