सनातन के लिए पार्थिव शिव भक्ति का पुण्य अवसर दिया है श्रावण में पुरुषोत्तम मास ने- दंडी स्वामी हेमेंद्रा नंद सरस्वती

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- शिव एवं विष्णु उपासक के लिए 20 वर्ष बाद अध्यात्म साधकों को विशेष अवसर प्राप्त हुआ है। चातुर्मास के श्रावण में पुरषोत्तम माह का आना भक्त के लिए भगवान का प्राकट्य है। भगवान शिव के पार्थिव लिंग की प्रतिदिन पूजा अभिषेक का अवसर, 8 सोमवार एवं 9 बार महागौरी पूजा  का अलभ्य अवसर इस माह में नारायण की उपासना से विशेष पुण्य अर्जन के साथ पितृदोष से भी मुक्ति मिलती है।

यह आध्यात्मिक विचार कैला देवी मंदिर में श्रावण मास में सतंतन जागृति के लिए विशेष पार्थीश्वर पूजन अभिषेक करवाने के साथ चातुर्मास में शिवमहापुराण एवं श्रीमद भागवत करने आए दंडी स्वामी हेमेंद्र नंद सरस्वती जी ने व्यक्त किए। आपने बताया कि देवास में चातुर्मास के दौरान किए जाने वाले अंष्ठानो   विकास नगर के  श्रीराम मंदिर में 9 दिवसीय शिव महापुराण प्रतिदिन दोप 1 बजे से 4 बजे तक शाम 5 बजे कैला देवी मंदिर में भक्तो द्वारा निर्मित पार्थीश्वर का अभिषेक पूजन और शाम 6 बजे से नित्य आध्यात्मिक प्रवचन होंगे। यह श्रावण मास सनातन मानव जाति के लिए पुण्य उदय करने वाला माह है ।

सेठ मन्नूलाल जी गर्ग ने पूर्व महापौर रेखा वर्मा के प्रयास से देवास की भक्ति पुरित जनता के लिए श्रावण माह में पार्थिव पूजा का विशेष आयोजन किया। जिसमें जो भक्त पर्थीश्वर की पूजा का लाभ  लेना चाहता है वो प्रतिदिन 8 बजे कैला देवी मंदिर के सत्संग हाल में आकर भगवान शिव के पार्थिवलिंग का निर्माण अपने हाथो से कर पूजा अर्चना करे। आपको मिट्टी तथा पूजन सामग्री भी उपलब्ध रहेगी। अपने द्वारा बनाए गए सभी पर्थीश्वर भगवान का प्रदोष काल में अभिषेक होगा यह क्रम पूरे श्रावण माह में रहेगा। भगवान पार्थीश्वर  की  अभिषेक पूजन दीपक गर्ग , अनामिका गर्ग एवं परिवार द्वारा किया गया। उक्त जानकारी कैलादेवी मंदिर उत्सव समिति के मीडिया प्रभारी चेतन उपाध्याय ने दी।

Views Today: 2

Total Views: 162

Leave a Reply

error: Content is protected !!