Skip to content
Sunday, 1 November 2026
देवास

खेड़ापति मारूती मंदिर के सामने नाली की गंदगी का अम्बार, दर्शनार्थी परेशान

2 min read
Text Size:

देवास- महात्मा गांधी मार्ग स्थित श्री खेड़ापति मारूती मंदिर पर प्रतिदिन हजारों भक्तजन प्रात: से देर रात्रि तक दर्शन के लिए पहुंचते है। बारीश के दिनों में दर्शनार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर के पास स्थित नाली सफाई के अभाव हर कभी चौक हो जाती है। जिससे नाली में एकत्रित हुई गदंगी एक जगह पर अटक जाती है। बारीश के दिनो में नाली उभरा जाती है ओर सारी गंदगी मंदिर के सामने एकत्रित हो जाता है। दर्शनार्थी घर से स्नान कर पवित्र रूप से दर्शन हेतु मंदिर पहुंचते है। मंदिर के सामने स्थित गंदगी के छींटे लगने के कारण भक्त अपवित्र हो जाते है, जिससे भक्तों की धार्मिक भावना तो आहत होती ही है एवं मंदिर परिसर में भी गंदगी फैलती है।

प्रसाद व पुष्पमाला विक्रेता ने बताया कि इसकी शिकायत कई बार स्थानीय पार्षद व नगर निगम में की गई, किंतु इस ओर नगर निगम एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं गया। जबकि देवास के अधिकतर जनप्रतिनिधि भी नियमित रूप  खेड़ापति पर दर्शन के लिए प्रतिदिन पहुंचते है। इस गंदगी के कारण आसपास के रहवासी व दुकानदार भी परेशान है। गंदगी के कारण कई बार आवागमन भी बाधित होता है। दर्शनार्थी व स्थानीय लोगों ने शीघ्र ही नाली की सफाई कर स्थाई निराकरण किए जाने की मांग की है।

181 Views
What do you think?

Leave a Reply