Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
खरगोन

पुलिस के हत्थे चढ़ा 17 साल से फरार नकली घी का सप्लायर

3 min read

 

अनोखा तीर, बड़वाह। स्थानीय पुलिस ने कई अपराधों में फरार चल रहे ६ फरार स्थाई वारंटियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। टीआई जगदीश गोयल ने विभिन्न मामलो में कई वर्षों से फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीम गठित की थी। तीनो टीमों ने छह आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। एएसआई योगेश शिंदे की टीम ने 17 वर्षो से फरार बंसीलाल पिता भेरूलाल अग्रवाल निवासी शाजापुर को इंदौर से पकड़ा। यह आरोपी नगली घी बनाकर कम कीमतों में किराणा दुकानों पर विक्रय करता था। जबकि बड़ी मात्रा में बड़वाह नगर की दुकानों पर भी नकली घी सप्लाई करने आता था। इस नकली घी के मामले में 2006 में खाद्य विभाग की टीम ने जांच के दौरान एक दुकान पर नकली घी पकड़ा था। जहां पूछताछ करने पर उन्होंने बंसीलाल के नाम का खुलासा किया था। विभाग द्वारा पुलिस थाने पर प्रकरण दर्ज करवाया था। जिसके बाद से आरोपी बंसीलाल फरार था। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने कई बार उसके घर शाजापुर में दबिश दी। लेकिन आरोपी का कुछ पता नहीं चल रहा था। वहीं 17 वर्षो से आरोपी एक भी पेशी पर न्यायालय मे उपस्थित नहीं हुआ। न्यायालय द्वारा स्थाई वारंटी जारी किया गया। जिसके बाद बड़वाह पुलिस टीम ने मुखबिर की सुचना पर आरोपी को इंदौर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

हाफ मर्डर में दो भाई थे फरार

हाफ मर्डर के मामले में अहीर खेडी मल्टी इंदौर निवासी आशीष पिता जय विस्कर 23 वर्ष एवं अविनाश पिता जय विस्कर पिछले चार वर्षों से फरार थे। आशीष एवं अविनाश दोनों भाई दोस्तों के साथ 2017 में गणगौर विसर्जन करने नावघाट खेड़ी आए थे। जहां पर उनका अन्य लोगों ने विवाद हुआ था। जिसमें दोनों भाइयों ने धारदार हथियार से एक युवक पर वार कर दिया था। जिसको लेकर स्थानीय पुलिस थाने में दोनों भाइयो के खिलाफ हाफ मर्डर का प्रकरण दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया था। जहां से उन्हें जमानत मिली थी। इसके बाद चार वर्षो से आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे। न्यायाधीश द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया। एएसआई योगेश शिंदे की टीम ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया।

यह आरोपी विभिन्न मामलो में थे फरार

ग्राम आरोदा निवासी रोहित पिता कालू 27 वर्ष धारदार हथियार के मामले में स्थानीय पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज हुआ था। वहीं बागफल निवासी बबलू पिता सीताराम भी अन्य मामले में फरार था। इसी तरह मोगरगाँव निवासी प्रकाश पिता रामसिंह बंजारा का एक्सीडेंट के मामले में बड़वाह पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज हुआ था। तीनों आरोपी अलग-अलग मामलों में कई वर्षों से फरार थे। फरार वारंटी आरोपी को पकड़ने में टीआई जगदीश गोयल द्वारा टीम गठित की गई। जिसमे एएसआई योगेश शिंदे, एसआई भगवान मोरे, एएसआई लक्ष्मी नारायण बडोदिया, प्रधान आरक्षक कैलाश, आरक्षक शेराज, प्रकाश, मुकेश शामिल था। जिनके द्वारा वारंटी को पकड़ने में विशेष भूमिका निभाई गई।

113 Views
113 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply