जिले में 2 आरआई, 19 पटवारियों के हुए तबादले

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। जिला प्रशासन द्वारा शासन की नई तबादला नीति अंतर्गत जिले में राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों के स्थानांतरण किए गए। इसके तहत जिले में २ आरआई तथा १९ पटवारियों का तबादला किया गया है। जानकारी के अनुसार हंडिया तहसील एवं अबगांवकला के आरआई धर्मेंद्र सोलंकी को टिमरनी तहसील नजूल, अजबराव खड़से को टिमरनी नजूल से हंडिया तहसील व अबगांव कला भेजा गया। इसी प्रकार पटवारियों के भी तबादले हुए हैं। इसमें प्रहलाद धानक को हरदा तहसील से रहटगांव, रामकिशोर अग्रवाल को हंडिया से हरदा, योगेंद्र दांगी को हंडिया से टिमरनी तहसील, राजीव जैन को हंडिया से हरदा, जितेंद्र चौहान को हंडिया से सिराली, मूरतसिंह चौहान को हरदा से रहटगांव, रमेश नाग को हंडिया से हरदा, जवाहर पटेल को हंडिया से रहटगांव, राहुल कनाडे को टिमरनी से हंडिया, श्रीमती मिताली ठाकुर को हरदा से हंडिया, जयपाल इरपाचे को हंडिया से रहटगांव, सुमेरसिंह राजपूत को टिमरनी से हरदा, विजय कौशल को टिमरनी से हंडिया भेजा गया है। इसी प्रकार पटवारी हल्का नंबर २२ बीड़/हरदा के अशोक मालवीय को पहनं २९ बूंदड़ा हरदा, राघवेंद्रसिंह को पहनं २९ बूंदड़ा से पहनं २२ बीड़ हरदा, भवानी सिंह राजपूत को पहनं २६ गहाल हरदा पहनं ३७ से रैसलपुर हरदा, लादूराम धुर्वे पहनं २५ ग्राम चारखेड़ा से पहनं २४ ग्राम बरकला, दिनेश कुमार ईवने को पहनं ९ ग्राम डोलरिया रहटगांव से पहनं १३ आलमपुर तहसील रहटगांव भेजा गया। दीपक बंडोड़ को पहनं ६ हरदा खुर्द से पहनं २६ गहाल भेजा गया।

 

Views Today: 4

Total Views: 272

Leave a Reply

error: Content is protected !!