Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान 8 जुलाई को राघोगढ़ में लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे

1 min read
Text Size:

विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन करेंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान लाड़ली बहनों को संबोधित कर उनसे संवाद करेंगे। गुना जिले में 2 लाख 21 हजार महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान पीएम स्व-निधि, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, आयुष्मान भारत, लाड़ली लक्ष्मी आदि योजनाओं के हितग्राहियों को हित-लाभ का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री 126 करोड़ 72 लाख के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और 7 करोड़ 40 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

कार्यक्रम में केन्द्रीय नागर विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, सांसद, विधायक, अन्य जन-प्रतिनिधि और लाड़ली बहनें उपस्थित रहेंगे।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply