फेडरेशन ने नवागत कार्यपालन यंत्री सिद्दीकी का किया स्वागत

देवास- विद्युत विभाग में संचारण संधारण संभाग देवास में कार्यपालन यंत्री के पद पर मोहम्मद अनस सिद्दीकी द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर फेडरेशन के रीजनल सेक्रेटरी मकसूद पठान के नेतृत्व में जिले के पदाधिकारियों द्वारा संभागीय कार्यालय में स्वागत किया गया। कार्यपालन यंत्री सिद्दीकी द्वारा फेडरेशन के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ मिलकर राजस्व वसूली और उपभोक्ताओ की सेवा करने के साथ ही श्रमिक समस्याओ का प्राथमिकता से निदान करने का आश्वासन दिया गया।

फेडरेशन पदाधिकारियों में सुभाष यादव, कैलाश वर्मा, उम्मीदसिंह राजपूत, संजय सरमंडल, अजय गुप्ता, कमल रावत, कमल श्रीवास, संजय पटले, हेमराज मंगरोले, सुरेश पांचाल, योगेश राठोर, सुरेश कारपेंटर, सुरेश बानिया, रिजवान मिर्जा, इब्राहीम वारसी, शादाब पठान, कैलाश कलम आदि पदाधिकारीगण उपस्थित थे। रीजनल सेक्रेटरी मकसूद पठान और सुभाष यादव ने श्री सिद्दीकी को मालवा की परम्परा अनुसार साफा बांधकर कार्यभार ग्रहण करने पर शुभकामनाए देते हुए कार्यपालन यंत्री को हर कार्य में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

140 Views

Leave a Reply