Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

महादेवगढ़ में ओम नम: शिवाय की गूंज, एक लाख से अधिक शिव पार्थेश्वर पूजन

2 min read

खंडवा- श्रावण मास एवं पुरुषोत्तम मास के पावन शुभ अवसर पर महादेवगढ़ मंदिर में अभिषेकत्मक महारूद्र प्रयोग एवं अखंड ओम नम: शिवाय जाप के साथ में शिव पार्थेश्वर पूजन किया जा रहा है। महादेवगढ़ मंदिर पुजारी पंडित अश्विन खेड़े ने बताया कि श्रावण के 3 दिन में एक लाख से अधिक शिव पार्थेश्वर भगवान का पूजन किया जा चुका है। साथ ही सवा लाख से अधिक ओंकार मंत्रों का जाप भी पूर्ण हो चुका है। मातृशक्ति भी प्रतिदिन बढ़ चढ़कर दिव्य अनुष्ठान का लाभ ले रही है। इसी क्रम में  शहर के रमा कॉलोनी, रघुनाथ पुरम क्षेत्र की मातृशक्ति ने महादेवगढ़ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव पार्थेश्वर का पूजन किया।

मंदिर संरक्षक अशोक पालीवाल ने बताया कि यह संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जाएगी। मातृशक्ति बढ़-चढ़कर इस महान अनुष्ठान में शामिल हो रही है। जिस तरह से सवा महीने पूर्व से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में महादेवगढ़ मंदिर की पवित्र मिट्टी का पूजन किया गया था उसी क्रम में मातृशक्ति महादेवगढ़ मंदिर पर आकर शिव पूजन का लाभ ले रही है एवं दो माह तक चलने वाले इस अनुष्ठान में आने का संकल्प ले रही है।
मंदिर समिति के अतुल अग्रवाल ने बताया कि महादेवगढ़ मंदिर पर दिन में तीन समय भगवान शिव का एकादश रूद्र आवर्तन से अभिषेक किया जा रहा है। प्रात: 9 बजे, दोपहर 12 बजे एवं सायंकाल 4 बजे भगवान शिव का एकादश रूद्र आवर्तन से पूजन किया जा रहा है

 अभिषेक में महादेवगढ़ मंदिर के भक्त एवं शहर के व्यवसाई विनीत नेहा सोनी ने अपने परिवार सहित महादेवगढ़ मंदिर पर भगवान का पूजन किया। मातृशक्ति शारदा शर्मा एवं सृष्टि दुबे ने बताया कि महादेवगढ़ में रमा कॉलोनी मां भगवती महिला मंडल से सृष्टि लोकेश दुबे, नेहा सोनी, प्रतिभा सोनी, शालू सोनी, शारदा जायसवाल, रीता मोरिया, रश्मि अग्रवाल, महिमा अग्रवाल, अंजना सोनी, भानुप्रिया सोनी, पुष्पा सोनी, राखी सोनी, सावित्री, सोनी आदि सहित सैकड़ों मातृशक्ति उपस्थित होकर पार्थेश्वर पूजन किया।

269 Views

Leave a Reply