खण्डवा- पुलिस ने गुम हुए 81 मोबाइल लोगों को वापस दिलाए। इनकी कीमत 11 लाख 68 हजार 288 रुपए बताई गई है। ये मोबाइल वास्तविक मालिकों को लौटाए। इसमें पुलिस ने काफी मेहनत की। मोबाइल पाने वाले लोगों के चेहरों पर खुशी दिखी। ये मोबाइल गुम या चोरी हुए होंगे। पुलिस ने यह खुलासा नहीं किया कि ये मोबाइल जो लोग चला रहे थे, उन्हें पकड़ा या नहीं? यदि पकड़ा नहीं गया तो उनसे कैसे जब्त किए गए। दूसरों के मोबाइल चलाना और पास रखना भी अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसे में उन लोगों को आरोपी क्यों नहीं बनाया गया, जिनके पास से मोबाइल जब्त किए गए हैं। ऐसे आरोपियों पर केस बनाकर उन्हें भी अदालत तक पहुंचाया जाना चाहिए, ताकि लोग सबक सीखें और भविष्य में चोरी या गुम हुए मोबाइल का इस्तेमाल न कर सकें।
सवाल यह उठता है कि घरों या कहीं भी चोरी या गुम हुआ सामान मिलता है तो पुलिस आरोपी बनाती है। यहां ऐसा सिस्टम क्यों नहीं है? यदि है तो अभी तक आरोपियों को सजा दिलाने तक की कार्रवाई थानों तक ही सीमित रहती हैं।
बहरहाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल ने गुम मोबाइलों की खोज हेतु विशेष अभियान चलाया है। सायबर सेल एवं समस्त थानों द्वारा समन्वय स्थापित कर तीन माह में कुल 81 मोबाइल कुल कीमत 11 लाख 68 हजार 288 रूपए के जप्त किए। जप्त मोबाइल में कोतवाली थाने के 37 मोबाइल फोन, थाना पंधाना के 38 मोबाइल फोन, थाना पदमनगर 06 मोबाइल फोन, थाना मूंदी के 05, जावर 04 मोबाइल फोन, मांधाता 04 मोबाइल फोन, पिपलौद 03 मोबाइल फोन, रामनगर 01 मोबाइल फोन, किल्लौद 02 मोबाइल एवं छैगांव माखन 01 मोबाइल फोन कुल 81 मोबाइल फोन हैं। सभी मोबाईलों को उनके धारकों को सौंपा गया।
Views Today: 2
Total Views: 102

