Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

म.प्र. बॉक्सिंग अकादमी के लिए टेलेंट सर्च 16 जुलाई तक निर्धारित

1 min read
Text Size:

भोपाल : खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्यप्रदेश राज्य बॉक्सिंग अकादमी में चयन के लिए विभिन्न जिलों में टेलेंट सर्च आयोजित किया जा रहा है। टेलेंट सर्च में अधिक से अधिक बच्चों को बॉक्सिंग खेल से जोड़कर उनका अकादमी में प्रवेश के लिए चयन किया जाएगा। इसमें बॉक्सिंग के बारिकियों को सीखने के इच्छुक 12 से 16 वर्ष आयु के बच्चे तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

टेलेंट सर्च इंदौर में 10 जुलाई, धार में 11 जुलाई, उज्जैन में 12 जुलाई, शाजापुर में 13 जुलाई तथा रीवा में 15 जुलाई 2023 को है। ज्यादा जानकारी के लिए संबंधित जिले के जिला खेल अधिकरी से संपर्क कर सकते हैं।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply